यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस डेट को होगा जारी जल्द देखें UP Board Result 2026 Date

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया. दोनों परीक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग शुरू हो चुकी है. 18 मार्च से 10वीं और 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन की शुरुआत हो चुकी है

UP Board Result 2026: कब तक आएगा रिजल्ट?

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा? उम्मीद की जा रही है कि 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है. पिछले दो साल के यूपी बोर्ड रिजल्ट के घोषित डेट की बात करें तो साल 2024 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था. 31 मार्च 2024 में कॉपी चेकिंग का काम पूरा हुआ था और उसके 19 दिनों में रिजल्ट की घोषणा की गई.

यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं बोर्ड ने 18 मार्च 2026 से दोनों परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। जो 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। हालांकि 21 मार्च ईद-उल-फितर और 26 मार्च 2026 को राम नवमी के मौके पर कॉपी चेकिंग का काम नहीं किया जाएगा। इन दोनों दिनों पर अवकाश रहने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य स्थगित किया गया है। यह जानकारी खुद माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर साझा की गई है।

UP Board Result 2026 Date

अगर 1 अप्रैल को बोर्ड की कॉपियों का मूल्याकंन का कार्य समाप्त हो जाएगा तो UPMSP 10वीं 12वीं का रिजल्ट 15- 20 अप्रैल 2026 तक जारी कर सकता है। पिछले दो वर्षों के रिजल्ट को देखते हुए यह पूरी संभावना है। 2025 में 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्याकंन 2 अप्रैल 2025 को पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद हाई स्कूल इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को घोषित हो गया था।

वहीं 2024 में 10वीं 12वीं की कॉपी चेकिंग 31 मार्च तक कर ली गई थी। इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को रिजल्ट का ऐलान हुआ था। दोनों सालों में देखें तो कॉपी चेकिंग के बाद यूपी बोर्ड 20-25 दिनों में रिजल्ट घोषित करता आया है। ऐसे में इस बार भी परिणाम इसी अवधि में आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल में आ सकता है

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबासइट upresults.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। आपको यहां अपनी क्लास का रिजल्ट देखने का लिंक दिया जाएगा। जिसमे अपनी डिटेल्स भरकर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आप इसके स्टेप्स भी देख सकते हैं।

  • परिणाम जैसे ही घोषित होंगे आपको रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपके सामने UP Board 10th Result 2026 और UP Board 12th Result 2026 जैसे टैब आ जाएंगे।
  • अपनी क्लास के मुताबिक टैब पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर भरें। इसके बाद न्यूमेरिक कोड भी दिए गए बॉक्स में डाल दें।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर बोर्ड रिजल्ट आ जाएगा।

आप यहीं से अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। यह जब आपको स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट नहीं मिलती तब तक यही सर्टिफिकेट उसकी जगह काम करेगा।

important Link

Home Click Here
Result Date  Click Here

Leave a Comment